पुलिस शहर मे शांति बनाने के लिए नया तरीके से गुंडो को थाने बुलाकर समझा रही है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस लगातार कई मुहिम चलाती है इसी को लेकर गुंडा अभियान के चलते पुलिस द्वारा शनिवार और रविवार के दिन गुंडों की हाजिरी का दिन पुलिस ने निर्धारित कर दिया है जिसके लिए पुलिस गुंडों का शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पाठ पढ़ाते ही नजर आ रही है

इंदौर के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा द्वारा शहर के सभी पुलिस अधिकारियों को शहर व शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कई आदेश जारी किए गए हैं उनमें से एक आगे से गुंडा अभियान के तहत शहर में उन गुंडों को चयनित किया जाए जो थाना क्षेत्रों में छोटी-बड़ी घटना अंजाम कर खूब जाया करते थे अब उन्हें बुलाकर समझाइश दी जा रही है यदि गुंडों द्वारा कोई भी बड़े अपराध में सम्मिलित है तो उसे सलाखों के पीछे किया जा रहा है बता दे पुलिस हर शनिवार और रविवार को गुंडों की लिस्ट के अनुसार उन्हें थाने पर बुलाकर समझाइश दी जा रही है आने वाले दिनों में जहां एंटीमा की कार्रवाई चल रही है तो वहीं उन गुंडों को भी नहीं बख्शा जा रहा है जो छोटे-मोटे अपराधों में सम्मिलित होकर शहर में अशांति व भय दिखाकर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे इन्हीं सब गुंडों पर पुलिस और थाना स्तर पर कार्रवाई करती नजर आ रही है

Exit mobile version