इंदौर में ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। आज क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को नशे के लिए लिए इस्तेमाल की जाने वाली अल्पाज़ोलम टेबलेट सहित पकड़ा।
वही एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराषर ने बताया कि, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के मालवा मिल इलाके से लक्की नरवरे को स्कूटी पर अल्पाज़ोलम ले जाते पकड़ा गया है , लक्की से करीब बारह सौ से अधिक गोलियां जब्त की गई। पहले भी ये आरोपी पकड़ा जा चुका है और जेल भेजा गया था। लक्की से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि ये गोलियां कहाँ से लाता है और किन्हें बेचता है।
