पुलिस पाकिस्तान से आय गीता के माता पिता की तलाश मे जुटी और तीन दंपति ने दावा किया की गीता उनकी बेटी है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पाकिस्तान से इंदौर आई मुकबधिर गीता के परिजनों को तलाशने में पुलिस विभाग रह संभव प्रयास कर रहा है। हालही में तीन दंपति ने गीता को अपनी बेटी होने का दावा किया है। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार दंपति द्वारा दी गई जानकारी में यदि समानता मिलती है। तो ही डीएनए टैस्ट कराने पर विचार किया जाएगा।

पाकिस्तान से इंदौर आई मुकबधिर गीता पिछले पांच सालों से इंदौर में रह रही है। वर्तमान में एक संस्था के साथ मिलकर पुलिस गीता के माता पिता को तलाशने का प्रयास कर रहे है। हालही में तेलंगाना क्षेत्र के तीन दंपति ने गीता को अपनी खोई हुई बेटी होने का दावा किया था, इसके साथ ही डीएनए टैस्ट कराने की मांग थी। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार तीन दंपति ने गीता को अपनी बेटी होने का दावा किया हे। लेकिन सभी का डीएनए टैस्ट कराना संभव नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए गीता को उक्त स्थान पर ले जाकर वहां की स्थिति दिखाई जाएगी। यदि कुछ भी समानता मिलती है, तो उक्त दंपति का डीएनए टैस्ट कराया जाएगा।

डीआईजी के अनुसार मुकबधिर गीता को जल्द से जल्द उसका खोया हुआ परिवार मिले, इसी के प्रयास किए जा रहे है।

Exit mobile version