आपसी विवाद के चलते एक मासूम का अपहरण पुलिस ने किया अपहरणकर्ता को गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस ने बच्चे के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को खरगोन से धरदबोचा है।आरोपी ने बच्चे की मौसी से संबंध को लेकर अपहरण किया था…

इंदौर के चन्दन नगर इलाके से अपह्रत हुए बच्चे को पुलिस ने सकुशल आरोपी के चंगुल से छुड़वा लिया है।पुलिस की माने तो बच्चे की महिला ने गुरूवार को चंदनगर थाने पहुंचकर बच्चे की गुमशुदगी के लिए रिपोर्ट दर्ज करवाने का प्रयास किया लेकिन थाना प्रभारी ने जब उससे कुछ समय इंतज़ार करने को कहा तो महिला अचानक थाने से रवाना हो गई लेकिन पुलिस ने तत्पर्ता दिखाते हुए फरियादी महिला को ढूंढकर उससे  उसने बच्चे के अपहरण की घटना बताई ,जिसके बाद आरोपी ने महिला को फोन करके धमकी दी और कहा की जब तक वो मेरे पास नहीं आ जाती, मै बच्चे को नहीं छोडूंगा,जिस पर पुलिस ने जब फरियादी महिला से पूछा की आरोपी किसके बारे में बात कर रहा है जिस पर उसने बताया की महिला की बहन की बेटी से आरोपी दीपक संबंध बनाने को लेकर धमकी दे रहा है और इसी के चलते उसने बच्चे का अपहरण किया है।पुलिस ने आरोपी दीपक के फोन को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन खरगोन निकली ,जिसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी ने बच्चे की मौसी बनकर बात की और आरोपी से मिलने पहुंची जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा और बच्चे को सकुशल बरामद किया।

Exit mobile version