हॉस्पिटल की लापरवाही से एक युवक को गवानी पड़ी जान युवक के परिजन ने किया हॉस्पिटल मे हँगामा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक निजी हॉस्पिटल की लापरवाही की वजह से एक युवक की मौत हो गई।जब परिजनों ने डॉक्टर से बात करनी चाही तो डॉक्टरों में परिजनों के साथ जमकर मारपीट की।अब परिजन पूरे मामले की शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों को करने की तैयारी कर रहे है।

कहते है डॉक्टर भगवान का रूप होते है लेकिन इंदौर में उल्टा ही है डॉक्टर ही मरीज की मौत का कारण बन गए।जी हां पूरा मामला बाणगंगा थाना छेत्र के true केयर निजी हॉस्पिटल का है जहाँ बाणगंगा निवासी रवि मोर्य को उनके परिजनो ने सांस की तकलीफ होने पर कल शाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था रात तक रवि की हालत भी ठीक थी उसके बाद डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रख दिया परिजनों ने जब डॉक्टर से मरीज से मिलने की बात कही तो उन्हें यह कहते हुवे मना कर दिया कि पेशेंट की तबियत ज्यादा खराब है उसे वेंटिलेटर पर रखा है देर रात की उसकी मौत हो चुकी थी लेकिन डॉक्टरों ने परिजनों को बताया नही जब परिजनो ने सुबह मिलने की बात की तो डॉक्टरों ने विवाद कर परिजनों से मारपीट की ओर कहा कि आप कही ओर ले जाओ।परिजन पेशेंट को दूसरे हॉस्पिटल ले गए वह डॉक्टरों ने कहा कि इसकी तो कई घंटों पहले ही मौत हो चुकी है।उसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया वही बाणगंगा पुलिस ने भी परिजनों की कोई सुनवाई नही।अब परिजन पूरे मामले की शिकायत पुलिस के आलाधिकारी से करने की तैयारी कर रहे है।आपको बता दे कि निजी हॉस्पिटल की लापरवाही का ये पहला मामला नही इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है।अब देखना ये होगा कि पुलिस हॉस्पिटल पर कार्यवाही करती है या मृतक के परिजनों को इंसाफ के लिए यूहीं भटकना पड़ेगा।

Exit mobile version