इंदौर में बाबरी मस्जिद विध्वंस 6 दिसंबर को हिंदू संगठन शौर्य दिवस मनाता आया है इस अवसर पर हिंदू संगठन विभिन्न कार्यक्रम करते हैं लेकिन कोरोना कॉल के चलते सभी सार्वजनिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है इंदौर पुलिस ने शौर्य दिवस को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं
6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी को देखते हुए सख्त सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं। इंदौर में अब सार्वजनिक कार्यक्रमों को बिना अनुमति के आयोजित करने पर रोक लगा दी गई है। इंदौर में 6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इंदौर के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि इस दिन विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल लगाया जाएगा साथ ही पुलिस लगातार पूरे शहर मैं पेट्रोलिंग करती रहेगी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
सुपर 6 दिसंबर शौर्य दिवस को लेकर सुरक्षा इंतजाम कड़े
हिंदू संगठन बाबरी मस्जिद विध्वंस के दिन मनाते हैं इस वाले दिवस
पूरे शहर में रहेगी पुलिस की चौकसी
संवेदनशील क्षेत्रों में लगाए गए अतिरिक्त पुलिस बल
