पुलिस द्वारा गुंडो पर सख्ती से कारवाई की जा रही है वही निगम का गुंडो बदमाशो पर वार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस लगातार गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पूर्वी क्षेत्र जोन 2 के अंतर्गत आने वाले छह थानों में 55 गुंडों के खिलाफ जिलाबदर और 22 गुंडों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई। इसके साथ कई बदमाशों के अवैध निर्माण को भी तोड़ा जा रहा है।

आम जनता को परेशान करने वाले गंुंडों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने मुहित छेड़ रखी है। इसी कड़ी में पूर्वी क्षेत्र जोन 2 में भी गुंडों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार अब तक 55 गुंडों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई, इसके साथ ही 22 गुंडों पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। जिन गुंडों ने क्षेत्र में आतंक है। उनके अवैध अतिक्रमण को भी तोड़ा जा रहा है। विजय नगर और खजराना क्षेत्र में मुख्य रूप से कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version