चंदन नगर थाना क्षेत्र के लोहा गेट स्थित करीम जमात खाना पर आयोजित शादी समारोह के दौरान एक महिला के बैग से 50 हजार रूपए चोरी होने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमे एक बच्चा बैग में से रूपए चुराता दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उक्त बच्चे को पकड़ लिया है। थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर के अनुसार बच्चे ने चोरी की बात कबूली है। इसके साथ ही चुराए रूपए से उसने वीडियो गेम और गिटार सहित अन्य सामान खरीद लिया था, वही बच्चे के पास से 4 हजार रूपए नगद मिले है। बच्चे द्वारा नशा करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस बच्चे से अनय वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
