शहर में लगातार चैन स्नैचिंग और मोबाइल की लूट घटनाएं बढ़ रही है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

यादों की राजधानी बन चुके इंदौर शहर में लगातार चैन स्नैचिंग और मोबाइल की लूट घटनाएं सामने आ रही है ऐसे ही इंदौर का बाणगंगा थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाएं होना आम बात हो गई है क्षेत्र में अब तक 50 से अधिक चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो चुकी है।

दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं आम बात हो गई है वही इस क्षेत्र के लसूड़िया थाना क्षेत्र में भी कई चैन स्नैचिंग की व मोबाइल लूट की घटनाएं हो चुकी है उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अब इन क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट बढ़ा दिए हैं ताकि घटनाएं ना हो वही पुलिस के मुताबिक इस क्षेत्र में कई अविकसित कालोनियां हैं कहीं प्लॉट सूने पड़े हैं जिनकी वजह से यह घटनाएं होना आम बात है लेकिन अब ऐसी घटनाएं ना हो उसके लिए पुलिस ने अपना प्लान आफ एक्शन तैयार किया है जिससे इन घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा 

Exit mobile version