एक महिला की कोबरा सांप ने काटा ओर उसको अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर में लोगो से अंधविश्वास खत्म होने का नाम नही ले रहा वही खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक महिला की कोबरा सांप के काटने से इलाज के दौरान मौत हो थी वही महिला की डेथ बॉडी एम वाय हॉस्पिटल की मरचुरी में देर शाम रखवा दी गई थी मगर परिजन झाड़फूंक के लिए एम वाय के गार्डों के साथ मारपीट कर महिला के शव को ले गए

दरसअल पूरा मामला इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के बिहाडिया का है जहाँ बिहाडिया गांव में रहने वाली रमता बाई को घर का काम करने के दौरान कोबरा सांप ने काट लिया था जिसके बाद रमता बाई को परिजन एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुचे थे वही रमता बाई की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई थी वही एमवाय हॉस्पिटल प्रबंधन ने रमता बाई की डेथ बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय की मॅचुरी में रख वादिया था जिसके बाद परिजनों ने मृत रमता बाई को तांत्रिक क्रिया के लिए मर्चुरी में तैनात गार्डों से मारपीट कर अपने गांव ले गए जिसकी सूचना एमवाय प्रबंधन ने एमवाय चौकी पर दी जिसके बाद एमवाय चौकी प्रभारी ने पूरी घटना खुड़ैल थाने पर देकर रमता बाई की बॉडी को मोस्टमार्तम के लिए खुड़ैल पुलिस एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुची

पूरी दुनिया 21 वी सदी में पहुच गई है मगर प्रदेश के कुछ गांव में अभी भी अंधविश्वास कायम है वही ताजा मामला इंदौर खुड़ैल थाना क्षेत्र के बिहाडिया गांव में देखने को मिला जहा सांप के काटने के बाद मृत महिला को परिजन जिंदा करने के लिए तांत्रिक क्रिया का सहारा लेना पड़ा मगर महिला फिर से जिंदा नही हो पाई बड़ी बात यह है कि इस देश से अंधविश्वास कब खत्म होगा यह कहना बड़ा मुश्किल है

Exit mobile version