व्रद्ध महिला को घर मे ही बंधक बनाकर चोरी कर के फरार बदमाश सीसीटीवी मे केद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सिल्वर पैलेस कॉलोनी में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े वृद्धा को उसी के घर में बंधक बनाकर 40 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की है। 80 साल की दिव्या पति लक्ष्मण लुल्ला अकेली रहती हैं। उनके तीनों बेटे शहर में अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं। वे मां के घर आते-जाते रहते हैं। वृद्धा ने बताया दरवाजा खुला था, तभी दो युवक घुसे।ओर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।हालांकि सीसीटीवी में कुछ संगदिग्धो की तस्वीर कैद हुई पुलिस उसी आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

घटना अन्नपूर्णा थाना छेत्र की सिल्वर पैलेस कालोनी की जहा दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला को बदमाशो ने उनके घर मे बंधक बनाकर 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।महिला ने बताया कि बदमाशो के आने के बाद उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। फिर धमकाया कि जितना भी कैश है, वह निकाल दो। फिर बदमाशों ने उनकी चाबी छीनी। अलमारी से कैश निकाला। वृद्धा बोली कि तुम मेरे बेटे जैसे हो, मुझे खाली मत करो। फिर भी बदमाश नहीं माने। फिर वृद्धा ने उन्हें राधास्वामी कहा। इस पर एक बदमाश ने राधास्वामी कहकर जवाब दिया।

Exit mobile version