पिछले दिनों इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के शनि मंदिर गली में एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए थे जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाएगा उसका परिवार के झुलसने के कारण सैनिटाइजर बताया गया था आज उसी परिवार की 3 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई है
इंदौर के प्राचीनतम शनि मंदिर गली में लगी आग लगने के कारण 2 बुजुर्ग दंपत्ति और दो बच्चे जल गए थे घटना के चश्मदीद द्वारा बताया गया था कि पत्नी खाना पका रही थी और पति तवे पर से रोटी लेने पहुंचा तभी वहां आग लग गई आग लगने का कारण हाथ में लगे सैनिटाइजर बताया जा रहा है जब हाथ में आग लगी तभी पास में रखी सैनिटाइजर बड़ी बोतल हड़बड़ाहट में गिर गई और वहां मौजूद दंपति सहित दो अन्य लोग आग की चपेट में आ गए थे उसमें एक 3 वर्ष की बच्ची भी थी 3 वर्षीय बच्ची लगभग पूरी जल चुकी थी और आज उसने दम तोड़ दिया
