इंदौर के रेलवे पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया है यह बच्चियां घर से बिना बताए उत्तर प्रदेश के लिए जा रही थी रेलवे पुलिस की सजगता के कारण तीन नाबालिक लड़कियां गलत राह पर जाते हुए बच गई
यूं तो इंदौर से कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेनों का संचालन नहीं के बराबर हो रहा है इंदौर से फिलहाल कुछ भी ट्रेनिंग संचालित की जा रही है लेकिन रेलवे पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी सजगता से प्लेटफार्म पर कर रहे हैं हाल ही में इंदौर के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे पुलिस कर्मियों ने तीन नाबालिग बच्चियों को ट्रेन में चढ़ते हुए देखा रेलवे पुलिस के कर्मचारियों को शंका हुई तो उन्होंने बच्चियों को उतार कर पूछताछ की तो पता लगा कि वह पीतमपुर से माता-पिता को बिना बताएं ट्रेन में सवार होकर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही थी पुलिस ने पूछताछ कर बच्चियों को चाइल्ड लाइन भेज दिया है और इंदौर रेलवे पुलिस बच्चियों के बारे में जांच कर रही है
शासकीय रेलवे पुलिस के तालुका के कारण यह बच्चियां यदि इंदौर से अन्यत्र स्थान पर पहुंच जाती तो शायद इनके साथ कुछ गलत हो सकता था
सुपर रेलवे पुलिस की सजगता के चलते 3 बच्चियों को किया रेस्क्यू
तीनों बच्चियों की उम्र 12 वर्ष के आसपास
बिना घर पर बताएं निकली थी बच्चियां उत्तर प्रदेश के लिए
शंका के आधार पर पुलिस ने किया नाबालिक लड़कियों को रेस्क्यू
पुलिस पूरे मामले की कर रही है जांच
