मामला इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है जहां पर छोटी ग्वालटोली थाने के मोबाइल में 4 पुलिसकर्मी किसी निजी कार्य से ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मोदी कंपाउंड पहुंचे थे और वहां पहुंचने के बाद जैसे ही पुलिस मोबाइल वाहन के ड्राइवर ने दरवाजा खोला तो एक बाइक सवार उसे टकरा गया और वह जमीन पर गिर पड़ा बाइक पर 2 लोग सवार थे एक व्यक्ति गाड़ी के नीचे भी दब गया था वाहन चालक सिपाही ने उस बाइक चालक को डंडे से पीटना शुरू कर दिया जबकि पुलिस मोबाइल वाहन के चालक की ही गलती थी जब यह वीडियो वायरल हुआ तो वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वत संज्ञान लेते हुए छोटी ग्वालटोली के आरक्षक कालीचरण को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इस तरीके से पुलिस की छवि खराब होती है इसके लिए एक सीएसपी स्तर के अधिकारी जांच के लिए नियुक्त की गई है वह जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे
पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल
मामला छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र का
पुलिसकर्मी सरकारी वाहन से निजी कार्य के लिए पहुंचा था बाजार में
वीडियो में किराने का सामान लेते हुए दिख रहा है पुलिसकर्मी
पुलिसकर्मी ने सरकारी जीप का दरवाजा बिना देखे खोला जिससे की एक बाइक सवार टकराया
बाइक पर दो लोग थे सवार
गिरे हुए बाइक सवारों को उठाने के बजाय डंडे से की पिटाई
पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
बाइक कर्मी जोड़ता रहा हाथ मांगता रहा माफी उसके बाद भी पुलिसकर्मी उसे पीटता रहा
