पुलिस अधीक्षक राज्य सायबर झोनल कार्यालय इंदौर श्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आवेदक हिरानंद पिता माताप्रसाद श्रीवास निवासी 14/21 गुरूकुल कालोनी रंगवासा रोड राउ इंदौर जो कि लेमन ट्री होटल में इलेक्ट्रीशियन का काम करते है, ने राज्य सायबर पुलिस झोनल कार्यालय इंदौर में दिनांक 02.11.2020 को शिकायत हेतु सायबर सेल इंदौर आये थे जिन्होने बताया कि मुझे एसबीआई से बैक अधिकारी का फोन आया कि आपका क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करना है तो आपके पास ओटीपी आयेगा वह हमे बता दो उनकी बातो में आकर मेरे द्वारा मेरे मोबाईल पर आया ओटीपी दे दिया गया तो मेरे क्रेडिट कार्ड से 97098/- रूपये कट गये जो कि उक्त फ्राड की गयी राशी को रिफंड हेतु उनि विनोद राठौर व आर0 विशाल महाजन द्वारा स्टॉप बैंकिंग फॉड में डिटेल डालकर उक्त सम्पूर्ण राशी रिफंड करायी गयी ।
ध्यान देने योग्य बातेः-
1. यदि कोई व्यक्ति इस तरह के फ्राॅड का शिकार होता है, तो वह तत्काल स्थानीय पुलिस/ सायबर सेल से सम्पर्क करें। ताकि त्वरित कार्यवाही कर फ्राॅड राशि को रिफण्ड/रोकने में फरियादी / शिकायतकर्ता की मदद की जा सके।
- किसी भी अज्ञात व्यक्ति का बैंक अधिकारी बनकर काॅल आये तो उसे अपनी बैंक से संबंधित जानकारी खाता क्रमांक/डेबिट कार्ड /क्रेडिट कार्ड/आधार कार्ड की जानकारी प्रदाय न करें।
- अज्ञात व्यक्ति /बैंक अधिकारी के नाम से काॅल आने पर अपने मोबाइल नम्बर पर आये, ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नही बताये।
- अज्ञात व्यक्ति /बैंक अधिकारी के नाम से काॅल आने पर अपने मोबाइल में कोई एप्पलीकेशन प्ले स्टोर से डाउनलोड न करें।
- अज्ञात व्यक्ति /बैंक अधिकारी के नाम से काॅल आने पर काॅलर द्वारा एसएमएस /व्हाट्सएप पर भेजी गई लिंक पर क्लिक न करें।
- अज्ञात व्यक्ति /बैंक अधिकारी/ आपके परिचित /रिश्तेदार /दोस्त के नाम से काॅल आने पर भी काॅलर को किसी भी प्रकार की जानकारी प्रदाय न करें व फोनपे/पेटीएम/गुगल पे एवं अन्य वाॅलेट से भेजी गई रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट न करें।
