मल्हारगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियार बेचने की फिराक में घुम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल व एक देशी कट्टा बरामद किया है।
मल्हारगंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि हुकूमचंद काॅलोनी के पास एक बदमाश अवैध हथियार बेचने की फिराक में घुम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय उर्फ विज्जू नामक बदमाश को धरदबोचा। बदमाश की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा सहित जिंदा कारतूस बरामद किया है।
मल्हारगंज थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर के अनुसार पकड़ाए आरोपी पर पूर्व में 5 से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। एक मामले में बदमाश कई दिनों से फरार चल रहा था।
