इंदौर शहर में सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले रहे है जहाँ कल सांवेर के धरमपुरी क्षेत्र में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई थी वही देर रात इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बीचोली मर्दाना बाईपास पर बाइक सवार दो लोगो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई
दरसअल पूरा मामला इन्दौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की बिचलो मर्दाना बायपास का है जहाँ
पश्चिम बंगाल के रहने वाले बिप्लोब विश्वास , मृण्मय विश्वास देर रात अपनी बाइक से घर जा रहे थे तभी तेज गति से आ रहे फोर व्हिलर वाहन ने पीछे जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया बताया जा रहा है वही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई वही दोनों मृतक पेशे से होम्योपैथिक के डॉक्टर है जो सिवनी सेमलिया चाय चाउ में क्लिनिक चलाते है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवाया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी
