कुछ मिनिटो मे चोरो ने एक मोबाइल दुकान पर दिखाई अपनी हाथ की सफाई ये घटना सीसीटीवी मे केद हुई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दरअसल इंदौर शहर में लगातार चोरियों की घटनाएं सामने आ रही है ऐसे ही एक चोरी की घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र से आई है जहां से मोबाइल की दुकान से दो बदमाश द्वारा मोबाइल फोन की चोरी की गई वही पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है !

जी हां आपको बता दें यह घटना है लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 कि जहां पर मोबाइल की दुकान से बच्चों को बातों में उलझा कर दो बदमाशों द्वारा मात्र 3 मिनट के अंदर अपने हाथ की सफाई दिखाते हुए दो मोबाइल चोरी कर लिए गए और वहां से नौ दो ग्यारह हो गए वहीं दुकान मालिक अभिषेक विषय ने बताया कि जब मैं वापस दुकान आया जब मोबाइल कम दिखे तब सीसीटीवी चेक कीये जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला जिसकी शिकायत करने लसूड़िया थाने गए वहां से हमारी शिकायत दर्ज नहीं गई की गई कहा कि मोबाइल चोरी की शिकायत नहीं होती है फिर हमारे द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई जिसके बाद हमारी शिकायत दर्ज लसूड़िया पुलिस द्वारा की गई

फिलहाल लसूड़िया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है !

Exit mobile version