बाणगंगा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार में से 50 लाख 90 हजार रुपए किए बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां जहां तेज हो गई है वहीं प्रशासन और पुलिस के लिए भी यह चुनाव एक बड़ी चुनौती बना हुआ है पुलिस चुनाव में आचार संहिता का पालन कराने और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो इसके लिए अपनी तैयारियां कर चुकी है यहां मतदाताओं की खरीद-फरोख्त ना हो चुनाव आयोग सर्विलांस टीम ने चैकिंग के दौरान इंदौर से उज्जैन जा रही कार में किए 50 लाख 90 हजार रुपए बरामद

उपचुनाव को लेकर के सर्विलेंस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है इसी के दौरान एक सफेद रंग की वैल्यू कार को रोका गया तलाशी में पुलिस ने कार से 50 लाख ₹90 हजार रुपए बरामद किए हैं पूछताछ में लाखों रुपए इटारसी के रहने वाले सर्राफा व्यापारी मोहन सोनी के बताए जा रहे हैं बता जा रहा है मोहन सोनी इंदौर के सराफा में एक व्यापारी को यह पेमेंट देने आए थे लेकिन रुपए को लेकर कोई भी पुख्ता सबूत मौके पर व्यापारी के पास मौजूद नहीं था जिसके बाद आचार संहिता के उल्लंघन के तहत तत्काल सर्विलेंस टीम संबंधित थाने पर व्यापारी को लेकर पहुंची जहां इनकम टैक्स विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस के नेता अधिकारियों से मतदाताओं खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की बात कर रहे हैं

Exit mobile version