तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं हत्या लूट और दुष्कर्म जैसे मामले आए दिन इंदौर में देखने को मिल रहे हैं हाल ही में इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने साथ हुई ज्यादती को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है पीड़िता का कहना है कि मेरे पड़ोस में रहने वाले बृजेंद्र कानोवा घर में अकेली पाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी पीड़िता अपने साथ हुए दुष्कर्म को लेकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने तिलक नगर थाना पहुंची और पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरोपी बृजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version