पेपर बिगड़ने के मानसिक तनाव के कारण सीए की छात्रा ने की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाली सीए की छात्रा ने रविवार की सुबह फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार पेपर बिगड़ने से छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी। आत्महत्या से पूर्व छात्रा द्वारा सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपने माता पिता से माफी मांगी है। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। दरअसल इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाली दिव्या भो लांडा ने रविवार सुबह अपने रूम मे फांसी लगा ली। परिजन तत्काल छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

परिजनों के अनुसार छात्रा सीए की पढ़ाई कर रही थी। पेपर बिगड़ने से वह परेशान थी। रविवार की सुबह उसने अपने कमरे फांसी लगा ली। आत्महत्या से पूर्व छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें अपने माता पिता से माफी मांगी है।

जांच अधिकारी के अनुसार परिजन के बयान लिए गए है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

Exit mobile version