एंटी माफिया अभियान रविवार को भी जारी निगम का बुलडोजर आज धरम ठाकुर के अवैध निर्माण पर चला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गुंडों के खिलाफ सरकार द्वारा चलाया जा रहा एंटी माफिया अभियान इंदौर में रविवार को भी जारी है। निगम का अमला आज दल बल के साथ कार्रवाई करने एरोड़म थाना क्षेत्र के नयापुरा पहुँचा। यहां इलाके के गुंडे धरम ठाकुर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। बता दें कि धरम पर अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है।

कार्यवाही के दौरान महिलाओं ने जहां जमकर हंगामा किया, वही कार्रवाई रोकने के लिए हाथ जोड़े, आंसू भी बहाए, लेकिन कारवाई जारी रही। कार्रवाई के दौरान गुंडे के घर से दो तलवार और एक चाकू भी बरामद हुआ। कारवाई के दौरान निगम और पुलिस के 100 से अधिक लोग मौके पर मौजूद थे। नगर निगम के अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन और निगम की गुंडों के खिलाफ संयुक्त करवाई है। आज गुंडे धरम के करीब 2000 स्क्वेयर फीट में बने मकान को गिराया गया है। गुंडे और उसके परिजनों ने यहां की करीब दो एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। इनकी गुंडागर्दी ऐसी थी कि ये यहां से निकलने वाले लोगों को भी निकलने से रोक रहे थे।

Exit mobile version