इंदौर के थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर चाकू मारने की घटना सामने आई है जिसमें एक किन्नर और उसकी मां घायल हुए हैं इंदौर के थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले किन्नर गुंजन ने अपने साथी संतोष को कुछ पैसे उधार दिए थे और गुंजन ने अपने साथी संतोष से जब पैसे मांगने की कोशिश की तो संतोष ने किन्नर गुंजन और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें गुंजन और उसकी मां गंभीर घायल हुए हैं इस घटना के बाद आरोपी संतोष फरार हो गया है पुलिस आरोपी संतोष की तलाश कर रही है
