जैसे जैसे त्यौहार नजदीक आते हैं वैसे वैसे बदमाशों के भी हौसले बुलंद होते जा रहे हैं बदमाशों के लिए सबसे आसान तरीका महिलाओं के गले से चेन खींचने की वारदात होती है इंदौर में अन्नपूर्णा इलाके में दूसरे दिन भी जैन खींचने की वारदात सामने आई है
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन लूट की वारदात हुई है बदमाशों ने महिला के गले से लूट लिया यह बात आप जब हुई जब थाना प्रभारी पूरे इलाके में पैदल गश्त कर रहे थे पीड़ित महिला रुकमणी पति अशोक पाटीदार निवासी सुदामा नगर में मंगलसूत्र लूट का प्रकरण दर्ज कराया है पीड़ित महिला रुकमणी के अनुसार वह अपने एक्टिवा से घर की तरफ जा रही थी अभी सुदामा नगर पोस्ट ऑफिस के समीप यह वारदात हुई पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके गले की चेन पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र छीन कर भाग गए महिला ने इन बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन संतुलन बिगड़ जाने के कारण महिला गिर गई और उसे चोटें भी आई है पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे कि आरोपियों का पता लगा सके
