देह व्यापार चला रहे व्यक्ति को पुलिस ने कुछ दिनों पहले दिल्ली से धरदबोचा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एमआईजी लसूडिया व विजय नगर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट का खुलासा किया था जिसमें करीबन 30 युवतियां व कई युवकों को पकड़ा गया था जिस के मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है

इंदौर के पूर्वी थाना क्षेत्र लसूडिया विजयनगर व एमआईजी में अधिकारियों के निर्देशन पर टीम गठित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट मैं संगलिप्त पर कार्रवाई की गई थी कार्रवाई के दौरान करीबन 30 युवतियों को मौके से सेक्स रैकेट संचालित करने वाले लोगों चंगुल से छुड़ाया गया था जिनमें से करीब 9 लड़कियां पूछताछ में बांग्लादेशी पाई गई थी वहीं पुलिस ने कई पूछताछ करते हुए इसी गैंग से जुड़े हुए फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनाने वाली गैंग को भी पकड़ा गया था इसी को लेकर कड़ी में पुलिस द्वारा दबिश देते हुए दिल्ली से सागर जैन उर्फ सैंडो नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस इंदौर लेकर आई है उसे पूछताछ में जुटी हुई है सागर जैन से पूछताछ में इस अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट के और भी कई खुलासे होने की संभावना है

बता दे इस अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने करीबन 27 से भी अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर दिया है और आने वाले समय में और भी ऐसे कई लोग सामने आने की संभावना है

Exit mobile version