इंदौर में आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के पाटनीपुरा का है यहां रहने वाले नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है वहीं आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है
दरअसल मामला देर रात परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के पाटनीपुरा में रहने वाले नगर निगम कंप्यूटर ऑपरेटर गुलशन सुनहरे ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे जब घर में आकर देखा तो गुलशन अपने हैं कमरे में फंदे पर लटका हुआ था सूचना के बाद तत्काल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है वहीँ आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है पुलिस परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही करने की बात कर रहे हैं
