दहेज प्रताड़ना के लिए पति के खिलाफ शिकायत करने पर पति ने की पत्नी की हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर शहर में हत्या और आत्म हत्या का दौर थमने का नाम नही ले रहा है वही देर रात आजाद नगर थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी वही आजादनगर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया

दरसअल पूरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के बाबूलाल नगर की है जहाँ पति नरेश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी रितिका की गला दबाकर हत्या कर दी वही रितिक और नरेश की शादी लगभग 2 साल पहले हुई थी जिसमे रीतिका ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला आजादनगर थाने दर्ज करवाया था और मायके चली गई थी।हाल ही में समझौता होने के बाद वह आरोपी के घर पर आती जाती रहती थी जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम रीतिका व आरोपी पति का नाम नरेश राठौर बताया गया है जहा देर रात रितिक अपने पति नरेश से मिलने उसके फर गई थी फिर दोनों के बीच कल रात फिर विवाद हुआ जिसमे रितिक के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रितिक का गला दबाकर हत्या कर दी वही पुलिस ने आरोपी पति नरेश को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ शुरू कर दी है

Exit mobile version