नोकरानी ने अपने भाई के साथ मिलकर की अपने ही मालिक के यहा चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के शिव धाम कॉलोनी में केमिकल कारोबारी के वहां हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने घर में ही काम करने वाली नौकरानी को अपनी गिरफ्त में लिया है जिसने अपने चचेरे भाई के साथ इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था आप फिलहाल पुलिस चचेरे भाई की तलाश कर रही है

दरअसल मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के शिव धाम कॉलोनी का है जहां दिनदहाड़े हुई ₹85000 नगद और अन्य सामान चोरी करके अज्ञात चोर फरार हो गए थे पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी की थी पुलिस को घर में ही काम करने वाली अनीता नामक नौकरानी पर शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो वह पहले तो पुलिस को गुमराह करते रहे सख्ती से पूछताछ में अनीता ने अपने चचेरे भाई अंकित के साथ ही चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जहां पुलिस ने चुराए गए रुपए अनीता से बरामद की है वही चचेरा भाई अंकित की तलाश की जा रही है

Exit mobile version