तिल्लोर के जंगलों महिला की अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैली

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर से कुछ ही किलो मीटर दूर खुडैल थाना क्षेत्र के तिल्लोर के जंगलों में एक महिला की अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई वही महिला की लाश पूरी तरह से क्षतिग्रस्त जिससे महिला की पहचान नही हो पाई वही खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी

दरसअल पूरा मामला इन्दौर के खुडैल थाना क्षेत्र के तिलोर चौकी का है जहाँ तिलोर के जंगल में एक महिला की लाश मिली वहीं वन विभाग के चौकीदार कमल जंगल की ओर भ्रमण कर रहे थे तभी वहां चौकीदार को एक महिला लाश दिखी तभी चौकीदार कमल ने अपने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और वन विभाग के अधिकारी ने खुडैल थाना और कंपेल चौकी पर तुरंत सूचना दी।
हालांकि मौके पर पहुचे हेड क्वार्टर डीएसपी अजय वाजपेई व स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुची वही पुलिस ने बताया कि महिला का गला तेज हथियार से काटा गया है जहां बताया जा रहा है की हथौड़ी से भी तेज वार सिर में किया गया है। पुलिस ने हथौड़ी भी जप्त की है वही पुलिस द्वारा आसपास पास के क्षेत्र में महिला की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है बरहाल मृतक महिला कि उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है जहाँ जंगल मे ले जाकर महिला की हत्या को अंजाम दिया गया। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी

Exit mobile version