ड्रग रेकेट मे शामिल कई नाम आए सामने 15 लोग गिरफ्तार हर विकेंड दिल्ली जाती थी ड्रग वाली आंटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ने में जुटी हुई है। इसी मामले में गिरफ्तार की गई आंटी उर्फ प्रीति से भी रोजाना कई खुलासे हो रहे हैं। जिसमें ड्रग सप्लाई के तार दिल्ली से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। आपको बता दें कि इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पुलिस ने इन नामों को भी आईडेंटिफाई किया है।

राज्य सरकार की ओर से मिले निर्देशों के बाद अब इंदौर पुलिस ड्रग माफिया और डर के के कारोबारियों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है इसी कड़ी में पुलिस ने पिछले दिनों प्रीति और आंटी को गिरफ्तार किया था, जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। वहीं अब पूछताछ के दौरान ड्रग सप्लाई के तार दिल्ली से जुड़े होने की बात भी सामने आई है जहां आंटी के कुछ सहयोगी ट्रक की सप्लाई करते थे। डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है साथ ही कई नाम आईडेंटिफाई किए गए हैं इसके अलावा फिलहाल कुछ आरोपी अब भी फरार है। डीआईडी की माने तो कुछ व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए थे, जिसमें आरोपियों की जुड़े होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस को इस मामले में जो फोन नंबर मिले हैं, वे गलत नंबर और पते पर है फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जानकारी निकाली है जिसमें जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी।

डीआईजी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों में से एक आरोपी एमजीएक्स की खरीद-फरोख्त में शामिल है, जबकि दूसरा कोकिन से जुड़ा है और कोड वर्ड का उपयोग किया जाता था। हालांकि दोनों ही एक दूसरे से जुड़े हैं और ड्रग एडिक्ट को ड्रग्स की सप्लाई करते थे।

Exit mobile version