2 दिन पहले हुई भतीजे की मोत के गम मे एक युवक ने फासी लगाकर अपनी जान दे दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर में आत्म हत्याओं के दौर थमने का नाम नही ले रहा है वही देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्किम नम्बर 78 में रहने वाले युवक ने अपने भतीजे गम में फासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वही मृतक के 11 महीने के भतीजे की दो दिन पहले ही मौत हुई थी जिसके गम में युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली

दरसअल पूरा मामला इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की स्कीम नम्बर 78 में रहने वाले रोहित अश्वित ने अपने भतीजे के गम में अपने ही घर पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रोहित के 11 महीने के भतीजे की मौत हो गई थी जिसके गम में रोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वही मृतक रोहित ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमे मृतक रोहित ने लिखा है कि , आपकी बहुत याद आ रही है में तो आ गया हूं आप भी मेरे पास आ जाओ , वही मृतक अपने 11 महीने के भतीजे से बहुत ज्यादा प्यार करता था जिससे मृतक रोहित दो दिन से बहुत डिप्रेशन में चल रहा था हालांकि लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाईड नोट के आधार पर जांच शुरु कर दी है

Exit mobile version