चोरी कर भाग रहे बदमाश की ऊपर से गिरने से मोत पुलिस जाँच मे जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जागृति नगर में 36 साल के एक युवक का शव रविवार सुबह पड़ोस के मकान के बैकलेन में खून से लथपथ मिला। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि वह पड़ोसी के घर के घर चोरी करने गया था, वहां से भागते समय गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौत हो गई।बताया जा रहा है उसकी जेब से चोरी के जेवर भी मिले हैं।जूनी इंदौर सीएसपी का कहना है कि मृतक का नाम जितेंद्र सिंह ठाकुर था।

इधर शॉर्ट पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मौत ऊपर से गिरने से हुई है। वहीं जिस जगह जितेंद्र का शव मिला, उसके पास रवींद्र सिंह का मकान है रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके यहां शनिवार शाम 7.30 कोई बदमाश घुसा था पहली मंजिल पर आहट होने पर बुजुर्ग माता-पिता वहां गए.तो कोई नहीं दिखा। बाद में बहू ने आकर देखा तो अलमारी का नकूचा टूटा था और आर्टिफिशियल जेवर गायब थे। वहीं मृतक जितेंद्र की जेब से रवींद्र के घर से चोरी हुए जेवर मिले। जितेंद्र पहले उनकी गाड़ी चलाता था। इस कारण उसका उनके घर आना जाना था इसलिए पुलिस शंका जता रही है कि पहचान का घर होने के कारण वह चोरी के लिए घुसा होगा। जब बुजुर्ग ऊपर घर देखने के सुनकर भागा। पाइप के रास्ते पीछे से उतरने का प्रयास किया और फिर गिर गया। वह रातभर वहीं पड़ा रहा।

Exit mobile version