कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इंदौर में नगर निगम द्वारा स्पार्ट फाइन लगाने के निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एक बार फिर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाले इंदौर शहर में कोरोना का प्रकोप बड़ रहा है। जहाँ कुछ समय के लिए शहर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम होने के कारण जहाँ इंदौर वासी निशिन्त ओर बेख़ौफ़ होकर शहर में घूम रहे थे। वही त्यौहार के चलते भी लोगो के बीच कोरोना का ख़ौफ़ नही दिखा। बाजारों में बिना मास्क के घूमते नजर आए वही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जिसके कारण शहर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बड़ 492 पहुँच गई है। जिसके चलते एक बार फिर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए है और मास्क नही पहनने वालो पर स्पार्ट फाइन की कार्यवाही की जा रही है।

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देख एक बार प्रशासन पर सख्त नजर आ रहा है वही मास्क नहीं पहनने वालों पर एक बार फिर प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है जिसके चलते नगर निगम ने मास्क नही पहनाने वालों पर स्पार्ट फाइन की कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपये का स्पोर्ट फाइन लगाया जा रहा है। साथ ही मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। जिससे इंदौर में बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके और लोगों को और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा सके। वही कुछ लोग इस कार्यवाही का विरोध भी करते नजर आए जिसके लिए पुलिस की भी सहायता ली जा रही है।

Exit mobile version