अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पड़ोस में रहने वाले 3 लोगों ने प्रकाश नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले प्रकाश नामक व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाले शिवदास, दीपक और रामदास ने चाकू से हमला कर दिया। तत्काल परिजन प्रकाश को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार प्रकाश मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने प्रकाश से पहले मारपीट की ओर फिर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार प्रकाश की हत्या के मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या कर भागने के दौरान एक आरोपी घायल हो गया था, जिसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में उपचार जारी है।
