इंदौर में लगातार अलग अलग तरीके से धोखाधड़ी की वारदातें ठगोरे द्वारा की जा रही है जहां अब एक पुलिसकर्मी को ही कॉलोनी नाइजरो द्वारा धोखाधड़ी का शिकार बनाया है इंदौर राऊ पुलिस ने पुलिस कर्मी की शिकायत पर कॉलोनी नाइजर 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध किया है पिछले दिनों पुलिस कर्मी द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि क्षेत्र में कॉलोनी कट रही है जिसमें उसने एक प्लॉट लिया है जिसके ₹4 लाख भी जमा कर दिए गए लेकिन अब तक उसको प्लॉट नहीं दिया जा रहा है परेशान किया जा रहा है जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पूरी कर कॉलोनी काटने वाले तीन लोग खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है
