रेलवे पुलिस द्वारा संचालित किया जा रहा जीआरपी एमपी हेल्प एप्प के माध्यम से ट्रेन में सफर कर रहे यात्री किसी भी मामले की शिकायत कर सकते

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रेलवे पुलिस द्वारा संचालित किया जा रहा जीआरपी एमपी हेल्प एप्प यात्रियों के कारगर सिद्ध हो रहा है। रेलवे एसपी के अनुसार इस एप्प के माध्यम से ट्रेन में सफर कर रहे यात्री किसी भी मामले की शिकायत कर सकते है। तत्काल उनकी समस्याओं का समाधान रेलवे पुलिस द्वारा किया जाएगा।
ट्रेन में सफर करने के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए रेलवे पुलिस द्वारा जीआरपी एमपी हेल्प एप्प संचालित किया जा रहा है। इस एप्प के माध्यम से यात्री किसी भी तरह शिकायत सीधे रेलवे पुलिस को कर सकता था। रेलवे एसपी किरण केरकेट्टा के अनुसार इस एप्प को आसानी से डाउन लोड किया जा सकता है। उक्त एप्प में पहली सुविधा के रूप में एसओएस बटन दिया गया है, जिसे क्लीक करने पर उक्त यात्री की जानकारी सीधे रेलवे के स्टेड कंट्रोल रूम को मिलेगी, जिसके बाद कंट्रोल रूम से यात्री के पास परेशानी जानने के लिए काॅल आता है। इसके साथ उक्त एप्प में अन्य फीचर्स भी दिए गए है। जिसकी मदद से यात्री संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी दे सकते है। इसके साथ किसी भी वारदात की सूचना भी एप्प के माध्यम से दी जा सकती है। कंट्रोल रूम से उक्त शिकायत की जानकारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद थानों पर दी जाती है, जिसके बाद जीआरपी के कर्मचारी ट्रेन में यात्री की शिकायत सुन एफआईआर करते है।

रेलवे एसपी के अनुसार अभी ढाई हजार से अधिक लोगों ने इस एप्प को डाउन लोड कर लिया है। रेलवे कर्मचारी यात्री से चर्चा कर उन्हे एप्प की जानकारी दे रहे है, इसके साथ ही एप्प को डाउनलोड करने की भी अपील कर रहे है।

Exit mobile version