कंप्यूटर बाबा के आश्रम से 80 करोड़ की बेशकीमती जमीन इंदौर प्रशासन ने मुक्त कराई

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर /आज सुबह करीब 8 बजे से कंप्यूटर बाबा के गोमटगिरी स्थित आश्रम में अवैध निर्माण तोड़ने की कारवाई इन्दौर जिला प्रशासन और नगर निगम टीम द्वारा की शूरू गई। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं।कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में एडीम अजयदेव शर्मा और एसडीम तथा पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है।
उल्लेखनीय है कि 46 एकड़ गौशाला की जमीन पर कब्जा था,2 महीने पहले दिया था नोटिस वही 2 अन्य जगहों पर भी कब्जा किये जाने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली है। जिला प्रशासन ने आज जिस ज़मीन पर अतिक्रमण हटाया है उसका कीमत करीब 80 करोड़ है। सम्पूर्ण क्षेत्र का रक़बा 40 एकड़ से भी अधिक है। यहाँ अब एक अच्छी गौशाला का निर्माण होगा। साथ ही यहाँ धार्मिक स्थल का विकास भी होगा। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में विधिवत कार्य योजना बनायी जाएगी और इसे एक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

जिला प्रशासन को कंप्यूटर बाबा के सम्बंध में निरंतर शिकायतें मिल रही थी प्रशासन को यह भी शिकायत मिली है कि एयरपोर्ट क्षेत्र में अनेक विवादित भूमियों पर क़ब्ज़ा किया जा रहा है। साथ ही सुपर कॉरिडोर में वन क्षेत्र में भी अवैध क़ब्ज़ा किए जाने के शिकायत मिली है। प्रशासन को कंप्यूटर बाबा के अनेक बैंक एकाउंट की शिकायत भी मिली है जिसमें बताया गया है कि इन खातों में असामान्य रूप से राशियां जमा की गई है इसकी जाँच भी की जा रही है और जाँच उपरांत आयकर विभाग को भी इसमें शामिल किया जाएगा, प्रशासन द्वारा अवैध रूप से विभिन्न स्थानों पर क़ब्ज़ायी गई ज़मीन की जाँच आरंभ कर दी गई है।

सुपर कारीडोर में सर्वे नंबर 103 वन विभाग की भूमि जो Ida प्रोजेक्ट में है उस पर भी कंप्यूटर बाबा का अतिक्रमण पाया गया है , नायब तहसीलदार मनीष श्रीवास्तव द्वारा इसकी जाँच की जा रही है। मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता की धारा 248 के तहत इसमें कार्यवाही हुई है। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3500 square feet per ग्राम छोटा बांगड़दा में संरचना बनाकर अतिक्रमण किया गया है . बाबा की अन्य अवैध संपत्तियों और कब्जों की जांच प्रशासन ने शुरू करवा दी है .

Exit mobile version