इंदौर में छत्रीपुरा पुलिस ने घरों से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करना शुरू की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में छत्रीपुरा पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में कई घरों पर दबिश दी और शराब और अवैध रूप से बिकने वाली भांग जब्त कर बेचने वालों पर कार्रवाई की वही थाना प्रभारी पवन सिंघल ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाद छत्रीपुरा मेन रोड स्थित बड़े घोड़े के सामने चेतन जायसवाल के मकान में अवैध भांग और शराब होने की सूचना मिली थी सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद पुलिस ने जायसवाल के घर दबिश दी तो वहां से 150 किलो भांग और दो केन शराब से भरी जब्त की जिसकी कीमत 63 हजार रूपए बताई जा रही है । पुलिस ने आरोपी चेतन पिता सुखराम जायसवाल को गिरफ्तार किया ।

Exit mobile version