भंवरकुआं थाना क्षेत्र की भावना नगर में मामूली विवाद को लेकर बदमाश ने चाकू गोद कर हत्या कर दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में हत्याओं के दौर थमने का नाम नही ले रहा वही देर रात भंवरकुआ थाना क्षेत्र की भावना नगर का है जहाँ मामूली विवाद में एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी भंवरकुआ पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय हॉस्पिटल भिजवाया दरसअल पूरा मामला इन्दौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के भावना नगर का है जहाँ देर रात घर से खाना खाकर निकले राहुल को अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी वही मृतक राहुल मूल रूप से देवास का रहने वाला है और ऑटो चलाने का काम करता था मृतक राहुल कुछ दिन पहले ही अपनी बहन के घर इन्दौर के ऋषि पैलेस आया था मृतक राहुल अपनी बहन के घर से देर रात खाना खाकर टहलने निकला है टहलते समय अज्ञात बदमाशों से मृतक राहुल का विवाद हो गया था जिसके बाद अज्ञात बदमाशों ने राहुल पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया था राहुल को गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक रिक्शा चालक उपचार के लिए एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया वही पूरे मामले में भंवरकुआ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी है।

वही मृतक राहुल के परिजनों ने बताया कि राहुल पिछले साल ही हत्या के मामले में जेल से छुटा था मृतक राहुल पर देवास में हुई हत्या के एक मामले में आरोपी था पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या संभवतः पुरानी रंजिश के चलते हुए है या मामूली विवाद के चलते हत्या की गई है वही पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है जिसके के आधार पर अज्ञात आरोपीयो की तलाश की जा रही है

Exit mobile version