इंदौर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है वही चोरों ने एक मकान पर धावा बोल दिया और गहने और नकदी चुरा कर ले गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अनलॉक डाउन के बाद से इंदौर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है पिछले 15 दिनों में इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें देखने में आई है हाल ही में इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में भी चोरों ने एक मकान पर धावा बोल दिया और गहने और नकदी चुरा कर ले गए

इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र के  छायादीप अपार्टमेंट श्री नगर एक्सटेंशन में कल रात एक चोरी की घटना सामने आई है जिसमें चोरों ने गुलरेज अली के घर धावा बोलकर सोने के आभूषण और लगभग ₹50000 नगद चोरी कर लिए हैं यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है

पुलिस के आला अधिकारी लगातार थाना प्रभारियों को निर्देश दे रहे हैं कि अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान और गस्त करें लेकिन उसके बाद भी चोरियों की वारदातें लगातार बढ़ रही है

Exit mobile version