महालक्ष्मी मंदिर में सुबह 5 बजे से भक्तों की कतार माता लक्ष्मी के दर्शनों के लिए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दीपावली महापर्व पर आज राजवाड़ा स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में अलग ही नजारा देखने को मिला सुबह 5 बजे से भक्तों की कतार माता लक्ष्मी के दर्शनों के लिए लगी थी साथ ही सोशल डिस्टेंस और मास्क का भी ध्यान खास ध्यान रखा गया, वही महालक्ष्मी मंदिर पुजारी भानु प्रकाश दुबे ने बताया कि इस वर्ष कोरोना काल के चलते लोगों में त्यौहार पर असर जरूर देखने को मिला लेकिन इस महत्वपूर्ण पर्व को मनाने के लिए भक्तों में उत्साह की कमी नही नजर आया। सुबह 5 बजे से भक्तों की लंबी लंबी कतारें मंदिर में माता के दर्शनों के लिए लगी थी, वही मंदिर पुजारी ने बताया कि महालक्ष्मी माता को आज दिन में तीन बार पोशाक बदली जाएगी और शाम को महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा,,,,, वही भक्त प्रियंका प्रजापत ने बताया कि इस वर्ष कोरोना पूरे देश में हाहाकार मच आए हुए हैं इसके बावजूद लोग त्योहार मनाने में उत्साह कम नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि माता महालक्ष्मी से आशीर्वाद मांगा है कि जल्द ही इस कोरोनावायरस को वह दुनिया से समाप्त कर दें ओर सभी स्वस्थ रहे।

Exit mobile version