इंदौर जुनी नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना सामने आई थी जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है उनसे लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया है।
2 दिन पूर्व संदीप भात नामक युवक जूनी इंदौर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह देर रात जूनी इंदौर ब्रिज से गुजर रहा था उसी दौरान दो युवकों ने उसे रोका और उसके साथ लूट करके भाग गए जिसमें उससे मोबाइल भी छीन लिया पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है
