Covid-19 Update: मध्य प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 107 हुई

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

30 मरीजों की स्थिति में सुधार हुआ है. सेकेंड टेस्ट के बाद इन मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अब तक 8 मरीजों की मौत हुई. जबकि 2 मरीजों की मौत गुरुवार को हुई.

भोपाल. कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं, मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या राज्य में 107 हो गई है. जबकि दो नए मामले मध्‍य प्रदेश के मुरैना से आए हैं.अब तक 8 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अब तक 8 मरीजों की मौत हुई जबकि 2 मरीजों की मौत गुरुवार को हुई. एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की स्थिति गंभीर है. 30 मरीजों की स्थिति में सुधार हुआ है. सेकेंड टेस्ट के बाद इन मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.इंदौर की घटना को लेकर अमित शाह सख्‍त, अधिकारियों को दी ये हिदायतदूसरी ओर मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो. डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा दी जाए. इसी के मद्देनजर अब इलाकों में पैरा मिलिट्री फोर्स की 5 कंपनियां तैनात की जाएंगी.देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 328 नए केस: स्वास्थ्य मंत्रालय
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस से अब तक 50 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 328 नए मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना के अब तक 1965 केस हैं. पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई है. पॉजिटिव न्यूज यह है कि 151 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं.वहीं, गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि गृह मंत्रालय ने 9000 तबलीगी जमात कार्यकर्ताओं और उनके कॉन्टैक्ट की पहचान की है, और सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है. इन 9000 लोगों में से 1306 विदेशी हैं और बाकी भारतीय हैं.
ये भी पढ़ें-डॉक्टरों पर हमला: सख्त लहजे में शिवराज ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगाउप चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने जीतू पटवारी को दिया मीडिया सेल

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

- Advertisement -

First published: April 2, 2020, 8:44 PM IST

Exit mobile version