ये सभी मरीज दुबई (Dubai) में रहने वाले दंपति के परिजन हैं, जो हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना (Morena) जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर कोरोना वायरस (Corona virus) से पीड़ित 10 मरीज सामने आए हैं. ये सभी मरीज दुबई (Dubai) में रहने वाले दंपति के परिजन हैं, जो हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. ऐसे में कहा जा रहा है कि दुबई से आए दंपति से ही इन लोगों में भी कोरोना वायरस फैला है. वहीं, कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि परिवार के अन्य 18 सदस्यों के नमूने नकारात्मक पाए गए हैं.बता दें कि कोरोना पॉजिटिव के सबसे ज्यादा मामले इंदौर में आए हैं. यही वजह है कि इंदौर में कोरोना वायरस से अब युद्ध स्तर पर लड़ाई की रणनीति तैयार कर ली गई है. आज से स्वास्थ्य विभाग की आशा, एएनएम और दूसरे अमले घर-घर जाकर इस वायरस के बारे में लोगों का सर्वे करेंगे. साथ ही संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग की 200 टीमें इंदौर शहर में काम करेंगी. भोपाल से सेंट्रल रिस्पांस टीम भी इंदौर आई थी. इस टीम के सुझाव और निर्देशों का जिले में कड़ाई से पालन किया जा रहा है.Madhya Pradesh: 10 more people have tested positive for #Coronavirus in Morena. All of them are kin of a Dubai-returned couple who had tested positive earlier. Priyanka Das, Collector says,” samples of the other 18 family members have been found negative.” (3.4) pic.twitter.com/GSHarTW1A3— ANI (@ANI) April 3, 20201500 लोगों को किया जा चुका है क्वारंटाइनमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए 1500 लोगों को अभी तक छात्रावास, स्कूलों और मैरिज गार्डेन में क्वारंटाइन किया गया है. कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जांच की जा रही है. पॉजिटिव पाए जाने पर उनका सघन इलाज किया जा रहा है. जिन मोहल्लों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं उसे कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है. जिन परिवारों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, वहां पर बीमारी फैलने की संभावना ज्यादा है.संकट की घड़ी में धैर्य रखे लोगसीएमएचओ प्रवीण जड़िया ने कहा कि संकट की इस घड़ी में आम आदमी धैर्य और संयम से काम लें. इलाज से बचाव अच्छा होता है. आम आदमी घर में रहे और सुरक्षित रहे. लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करे. अफवाहों से सावधान रहें. बीमार मरीजों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, जिससे उनका समय पर इलाज किया जा सके और उनकी जान बचायी जा सके. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच और इलाज के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं. जिले में इस समय 90 से ज्यादा मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित हैं. स्वास्थ्य विभाग की अनुभवी टीम अरविन्दो और एमआरटीएच अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रही है. अधिकांश मरीजों के ठीक होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- COVID-19: जनता की सेवा में 24×7 जुटे हैं ये इंदौर वॉरियर्स, CM ने की ये बातइन दो महिला डॉक्टरों पर हुआ था हमला, नहीं मानी हार, कर रही हैं लोगों की सेवा
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुरैना से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 4, 2020, 7:20 AM IST
