इस संबंध में डॉ. जाकिया का कहना है कि ऐसे हमलों से डर नहीं है और न ही आगे डरने वाले हैं. (डॉ. तृप्ति (बाएं) और डॉ जाकिया)
डॉ. जाकिया सैय्यद पलासिया पीएचसी की इंचार्ज हैं. पूर्व में इन्हें बेस्ट पीएचसी का अवार्ड मिल चुका है. वहीं डॉक्टर तृप्ति क्षिप्रा पीएचसी में पदस्थ हैं और कोरोना कॉम्बेट टीम की सदस्य हैं.
इंदौर. कोरोना (Corona) की जांच करने के लिए गई डॉक्टरों की टीम पर इंदौर (Indore) के टाटपट्टी बाखल इलाके में लोगों ने हमला किया. इस दौरान टीम पर पथराव करने के साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. इस टीम में दो महिला डॉक्टर भी मौजूद थीं. एक थीं डॉ जाकिया सैय्यद और दूसरी थीं डॉ. तृप्ति कटदरे. इन पर हुए इतने बड़े हमले के बाद भी दोनों ही डॉक्टरों ने न तो हिम्मत हारी और न ही अपने फर्ज से मुंह मोड़ा. दोनों अभी भी लगातार कोरोना से जूझ रही जनता की मदद के लिए बिना रुके काम कर रही हैं.दोनों ही पीएचसी में कर रही हैं काम
जानकारी के अनुसार डॉ. जाकिया सैय्यद पलासिया पीएचसी की इंचार्ज हैं. पूर्व में इन्हें बेस्ट पीएचसी का अवार्ड मिल चुका है. वहीं डॉक्टर तृप्ति क्षिप्रा पीएचसी में पदस्थ हैं और कोरोना कॉम्बेट टीम की सदस्य हैं. वे एनआरएचएम के तहत पदस्थ होम्योपैथिक डॉक्टर हैं.काम तो करना ही हैइस संबंध में डॉ. जाकिया का कहना है कि ऐसे हमलों से डर नहीं है और न ही आगे डरने वाले हैं. इन सब बातों के अलावा काम तो करना ही है. साथ ही उन्होंने कोरोना से बचने और घरों में ही रहने की लोगों से अपील की. वहीं डॉ. तृप्ति ने कहा कि हमारा काम इस मुश्किल घड़ी में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने का है जिससे हम पीछे नहीं हटेंगे. वहीं गुरुवार को डॉ. तृप्ति ओर डॉ. जाकिया टाटपट्टी बाखल इलाके में फिर एक बार पहुंची. इस दौरान उनके पास कोरोना टेस्टिंग किट भी था. डॉ. तृप्ति ने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और भीड़ की ओर से किए गए व्यवहार को लेकर सभी ने माफी भी मांगी.अमित शाह ने जताई नाराजगी
डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो. डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा दी जाए. इसी के मद्देनजर अब इलाकों में पैरा मिलिट्री फोर्स की 5 कंपनियां तैनात की जाएंगी.7 लोगों को किया गिरफ्तार
वहीं टाट पट्टी बाखल में गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची. इस दौरान उनके साथ धर्म गुरु भी मौजूद थे. प्रशासन और पुलिस ने लोगों से समझाइश की और सहयोग की अपील की. इस पर स्थानीय लोगों ने घटना के लिए माफी मांगी और प्रशासन का साथ देने का आश्वासन दिया. वहीं मामले में अभी तक पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और इलाके में रासुका लगा दी गई है.
ये भी पढ़ेंः इंदौर: हमले के बाद भी डॉ. जाकिया ने दिखाया हौसला, कहा-डरेंगे नहीं, काम करना है
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 1:25 PM IST
