कोरोना वायरस: कश्मीर में जुमे की नमाज के लिए प्रतिबंध और कड़े किए गए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
घाटी की मस्जिदों में पिछले शुक्रवार को सामूहिक नमाज नहीं पढ़ी गई

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जुमे की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को प्रतिबंध कड़े कर दिए गए.

श्रीनगर. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कश्मीर में लोगों के आने-जाने पर और उनके झुंड में इक्कट्ठे होने पर रोक लगाने के लिए जुमे की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को प्रतिबंध कड़े कर दिए गए. घाटी की अधिकतर मस्जिदों में पिछले शुक्रवार को सामूहिक नमाज नहीं पढ़ी गई थी क्योंकि विभिन्न धार्मिक संगठनों ने लोगों से घरों मे नमाज अदा करने की अपील की थी.

अधिकारियों ने बताया कि घाटी में मुख्य सड़कों को बंद कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बंद सख्ती से लागू करने और लोगों के बिना वजह आने-जाने पर रोक लगाने के लिए कई स्थानों पर अवरोधक लगाए. उन्होंने कहा कि घाटी में बाजार बंद कर दिए गए हैं और सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद हैं. केवल दवाइयों और राशन की दुकानें खुली हैं.

देश में बंद के कारण शैक्षणिक संस्थान, जिम, पार्क, क्लब और रेस्तरां पहले से ही बंद हैं. प्रशासन ने कहा कि प्रतिबंधों से स्वास्थ्यकर्मियों समेत आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है.

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से कुल 70 लोग संक्रमित हैं जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है.ये भी पढ़ें : लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियां, जुमे की नमाज के लिए इकट्ठा हुए 70 लोग, हिरासत में

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 3:09 PM IST

Exit mobile version