बरेली की शहदाना वली दरगाह में 200 लोग मिले हैं, जिन्हें सेल्फ क्वारेटाइन रहने को कहा गया है.
बरेली (Bareilly) के एएसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि दरगाह पर लोग इलाज कराने के लिए आते है. यहां पर करीब 200 से अधिक लोग मौजूद थे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्क्रीनिंग करवाकर प्राइवेट वाहनों से उनके घरों में भेज दिया गया है और उन्हें अपने-अपने घरों में क्वारेंटाइन रहने को कहा है.
बरेली. दिल्ली (Delhi) के बाद अब बरेली (Bareilly) की शहदाना वली दरगाह (Shahdana wali Dargah) पर करीब 200 लोगों की जमात देखने को मिली. दरगाह पर राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) समेत कई राज्यों के लोग काफी दिनों से रुके हुए थे. जैसे ही आला अधिकारियों को इस बात की जानकारी हुई तो जुमे की नमाज़ से पहले पुलिस प्रशासन के टीम ने दरगाह को खाली कराकर सभी लोगों को उनके घरों में भिजवा दिया.मुतवल्ली का दावा- जनता कफ्र्यू के बाद दी थी प्रशासन को सूचनादरगाह पर मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात कर दी गई हैं. दरअसल बरेली के शहदाना वली दरगाह में देश के कई राज्यो से आये जायरीन करीब 10 दिनों से रुके हुए थे. दरगाह के मुतवल्ली वाजिद अली ने बताया की दरगाह पर राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई जगहों के करीब 200 लोग 10 दिनों से मौजूद थे. उन्होंने बताया कि जब जनता कर्फ्यू लगा तो उसके अगले दिन 23 मार्च को उन्होंने बारादरी थाने में पत्र लिखकर दरगाह में मौजूद लोगों को उनके घरों पर भिजवाने के लिए कहा था लेकिन किसी ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया. अब जुमे की नमाज से पहले पुलिस और प्रसाशन ने दरगाह को खाली करवाया है. गौरतलब है की बारादरी थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित दरगाह को खाली करवाने में पुलिस प्रसासन को 10 दिन लग गए.एएसपी ने मुतवल्ली के दावे को किया खारिज एएसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि दरगाह पर लोग इलाज कराने के लिए आते है. यहां पर करीब 200 से अधिक लोग मौजूद थे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्क्रीनिंग करवाकर प्राइवेट वाहनों से उनके घरों में भेज दिया गया है और उन्हें अपने-अपने घरों में क्वारेंटाइन रहने को कहा है. वहीं एएसपी ने मुत्तवल्ली की उस बात से भी इंकार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था की उन्होंने थाने के लिए 23 मार्च को पत्र लिखा था.ये भी पढ़ें:COVID-19: यूपी में अब तक तब्लीगी जमात के 34 केस पॉजिटिव, लखनऊ लैब की रिपोर्ट
बरेली केमिकल छिड़काव मामले में सुपरवाइजर सस्पेंड, 2 निगमकर्मी जांच के घेरे में
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जयपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 2:42 PM IST
