Covid-19:देश में यह हैं कोरोना के 14 हॉटस्पॉट, जहां से आए सबसे ज़्यादा पॉजिटिव

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

अकेले दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव के दो हॉटस्पॉट है. हैल्थ मिनिस्ट्री ने यह लिस्ट तैयार की है. देशभर में अब 2301 पॉजिटिव केस हैं.

नई दिल्ली. आज देशभर में कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ गए हैं. हर घंटे के हिसाब से केस बढ़ते भी जा रहे हैं. अभी तक 2301 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. 156 ठीक हो चुके हैं तो 56 की मौत हो चुकी है. देश में कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ाने वाले 14 हॉटस्पॉट हैं. इसमे अकेले दिल्ली में दो हॉटस्पॉट है. हैल्थ मिनिस्ट्री ने यह लिस्ट तैयार की है.

यह हैं देश के 14 कोरोना पॉजिटिव हॉटस्पॉट

हैल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार देश में दिलशाद गॉर्डन, निजामुद्दीन, भीलवाड़ा, कासरगोड, पठानमथिट्टा, कन्नूर, मुंबई, पुणे, इंदौर, जबलपुर, अहमदाबाद, लद्दाख, यवतमाल और नोएडा कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ाने वाले हॉटस्पॉट हैं. निजामुद्दीन का नाम तब्लीगी जमात वाला मामला सामने आने के बाद लिस्ट में शामिल हुआ है.

सरकारी कर्मचारी डयूटी पर नहीं आया तो होगी FIRगृह सचिव ने सभी राज्यों को लेटर जारी करते हुए ये भी कहा है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी बिना उचित कारण के डयूटी पर नहीं आता है और छुट्टी कर लेता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उसके खिलाफ केस चलाया जाएगा. उसे एक साल तक की सजा हो सकती है. अफवाह या गलत मैसेज फैलाने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें एक से दो साल तक के लिए जेल भी भेजा जा सकता है.

मेडिकल स्टाफ और मरीज खाएंगे ताज होटल का खाना

दिल्ली में कोरोना संकट के मद्देनजर आज फाइव स्टार होटल ताज ने बड़ा दिल दिखाते हुए महामारी से लड़ाई लड़ रहे मेडिकल स्टाफ के लिए फ्री में खाने की सप्लाई करने का ऐलान किया है. मरीजों के लिए खाना भी इसी होटल की ओर से पहुंचाया जाएगा. इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने होटल ललित के बाद अब होटल लीला को भी किराए पर ले लिया है. यहां डॉक्टरों के साथ उनका पैरा मेडिकल स्टाफ भी ठहरेगा. इस होटल में गुरु तेगबहादुर अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का स्टाफ रुकेगा. यह घोषणा दिल्ली सरकार के हेल्थ मिनिस्टर सतेंद्र जैन ने की है.

 

ये भी पढ़ें :-

Corona Lockdown:एक वेंटीलेटर से 4 मरीजों को मिलेगी मदद, DRDO कर रहा है तैयार

COVID-19: ऑटो-टैक्सी और ई-रिक्शा चलाने वालों को दिल्ली सरकार देगी 5-5 हजार रुपये

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 8:56 PM IST

Exit mobile version