ओवैसी ने साधा सरकार पर निशाना.
पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 5 अप्रैल को देशवासियों से 9 मिनट के लिए दीया जलाने (Diya Appeal) की अपील की है. इस पर असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने निशाना साधा है.
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, ‘यह देश कोई इवेंट कंपनी नहीं है. भारत के लोग भी इंसान हैं, जिनके अपने सपने और आशाएं हैं. हमारी जिंदगियों को 9 मिनट के हथकंडों में ना घटाएं.’
This country is not an event management company. The people of India are humans who too have dreams & hopes. Don’t reduce our lives to gimmicks of 9 mins, @PMOIndia. We wanted to know what aid states will get & what relief the poor will receive
Instead we got some new drama[1/n]
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 3, 2020
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘हम किसी नए ड्रामे की अपेक्षा यह जानना चाहते हैं कि कोरोना संक्रमण से लड़ाई के संबंध में सरकार की ओर से राज्यों और गरीब लोगों को क्या-क्या मदद मिलेगी.’
ओवैसी के अलावा शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा, ‘जब लोगों से थाली और ताली बजाने के लिए कहा गया था, जब उन्होंने सड़कों पर निकलकर भीड़ लगाई थी और ड्रम बजा रहे थे. अब जब उनसे दीये जलाने के लिए कहा गया है तो मैं यह आशा करता हूं कि वे कहीं अपना घर ही ना जला लें.’
When people were asked to clap , they crowded the roads and beat drums , I just hope now they don’t burn down their own houses , sir ‘diya to jalalenge ‘ but please tell us what the government is doing to improve condition
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) April 3, 2020
संजय राउत ने ट्वीट करके कहा, ‘सर हम दीया तो जला लेंगे, लेकिन कृपया हमें यह भी जानकारी दे दें कि हालात को ठीक करने के लिए सरकार क्या कर रही है.’
यह भी पढ़ें: क्वारेंटाइन सेंटर न आए पसंद तो होटल में ठहराएगी सरकार, देने होंगे इतने पैसे
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 8:56 PM IST
