2 पटवारी को निलंबित करने पर जिला अध्यक्ष अशोक बाजपाई ने कहा मांगे पूरी नही हुई तो कार्य बंद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले के समस्त पटवारियों द्वारा इंदौर कलेक्टर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमें पटवारियों द्वारा रातदिन काम करने के बाद भी 2 पटवारी साथियो को निलंबित करने पर पटवारियों ने नाराजगी दिखाई है। पटवारियों का कहना है की पटवारी साथियो के पास ना तो संसाधन हैं और ना ही प्रशिक्षण दिया गया हैं । दिनभर फील्ड में कृषको से आवश्यक दस्तावेज लेते है और रात में उन्हें अपडेट करते है उसका यह परिणाम हैं कि 2 पटवारियों को निलम्बित कर दिया गया हैं इससे पटवारियों में रोष हैं । पटवारी जिला अध्यक्ष अशोक बाजपाई ने कहा कि हमारी मांगे अगर पूरी नही हुई तो कार्य करना बंद कर देंगे पूर्व में भी हमारी मांगो से इंदौर कलेक्टर को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था। लेकिन हमारी कोई सुनवाई नही हो रही

Exit mobile version